आयरनमैन रेस पूरी करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला - रिनी नोरोन्हा


आयरनमैन रेस पूरी करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला

आईआईटी मद्रास की 19 वर्षीय छात्रा रिनी नोरोन्हा ने 14 घंटे में आयरनमैन हैमबर्ग यूरोपीय चैम्पियनशिप पूरी कर ली, जिसके साथ वह इस रेस को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन चुकी हैं। वह पिछले साल भी इस रेस को पूरा कर चुकी हैं।

इस उपलब्धि के साथ, रिनी दो आयरनमैन रेस पूरी करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन गईं हैं। रिनी ने 1 घंटा 30 मिनट में तैराकी पूरी की, 180 किलोमीटर की साइक्लिंग के लिए उन्होंने 7 घंटे का समय लिया और मैराथन 5 घंटे 16 मिनट में पूरी की। 18-24 साल की उम्र के ग्रुप में वह 15वें स्थान पर रहीं।

इस साल रिनी ने 14 घंटे में रेस पूरी की, जबकि पिछले साल उन्होंने इसे 16 घंटे में पूरा किया था। उनकी यह उपलब्धि समर्पण और मेहनत के प्रतीक के रूप में सामने आई है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे