इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से इंटिग्रेटेड मैनेजमेंट कोर्स करने के लिए प्रवेश की क्या प्रक्रिया हैै ?

12वीं के बाद 5 वर्षीय इंटिग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए वैसे तो देश में कई संस्थान हैं, लेकिन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर उन सभी में सबसे बेहतर माना जाता है। हर साल यहाँ कुल 120 सीटों पर इंटिग्रेटेड मैनेजमेंट कोर्स में दाखिला दिया जाता है। आवेदन के लिए जरूरी है कि आपने 12वीं में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और आपकी अधिकतम आयु 20 वर्ष हो। आवेदक कई स्तरों की प्रवेश जाँच परीक्षा से गुजरता है, जिसके बाद नामांकन के लिए अंतिम सूची तैयार की जाती है। नामांकन की अधिसूचना सामान्यत: मार्च महीने में जारी की जाती है, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन-पत्र स्वीकार किए जाते हैं। इसके बाद मई माह में कंप्यूटर आधारित जाँच परीक्षा आयोजित की जाती है और उसमें चयनित छात्रों को आगे फेस-टू-फेस इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। कुछ अन्य मैनेजमेंट इंटिग्रेटेड कोर्स कराने वाले संस्थानों में नरसी-मोंजी इंस्टीट्यूट, मुम्बई, यूनिवर्सिटी ऑफ मुम्बई, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ आदि हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika February 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान