इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून में प्रवेश किस प्रकार मिलता है ?

सातवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र जिनकी उम्र साढ़े ग्यारह से 13 वर्ष के बीच हो देहरादून के इंडियन मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश हेतु होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से केवल 25 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। ये परीक्षा वर्ष में दो बार होती है। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले छात्रों को इंटरव्यू और फिर मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। परीक्षा दो दिन, दो भागों में होती है। पहले दिन इंग्लिश और मैथ्स की परीक्षा और दूसरे दिन जनरल नॉलेज का पेपर होता है। परीक्षा का स्तर सातवीं कक्षा का होता है। इसमें इंग्लिश 125 माक्र्स, मैथ्स 200 माक्र्स और जनरल नॉलेज 75 माक्र्स का होगा। इंटरव्यू 50 अंकों का होता है। चयनित होने के उपरांत छात्र स्कूली शिक्षा के साथ ही डिफेंस फोर्सेस के लिए जरूरी विषयों की भी पढ़ाई करते हैं। इस कॉलेज में केवल लडक़ों को ही प्रवेश दिया जाता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान