इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट कोर्सेस में प्रवेश के लिए कौनसी परीक्षा देनी होती है ?

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली के मैनेजमेंट कोर्सेस में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करना होता है। इस टेस्ट के माध्यम से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्लोमा इन मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ऑपरेशन्स मैनेजमेंट तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में बैठने हेतु न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है। इंट्रेस टेस्ट 3 घंटे का होता है जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नपत्र में जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा रीजनिंग के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को इन कोर्सेस में प्रवेश मिल जाता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान