इग्नू के बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स में प्रवेश हेतु होने वाली प्रवेश परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करें।

इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री इस कोर्स हेतु आवश्यक है। इसके साथ-साथ किसी स्कूल में दो साल का फुल टाइम टीचिंग एक्सपीरियंस भी अनिवार्य है। दो घंटे की एंट्रेंस एग्जाम में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। पार्ट-ए में जनरल इंग्लिश एंड कॉम्प्रिहेंशन के 10, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग के 20, एजुकेशन एंड जनरल अवेयरनेस के 25 तथा टीचिंग लर्निंग के 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। पार्ट बी में साइंस, मैथ्स,सोशल स्टडीज, इंग्लिश या हिन्दी में किसी एक विषय में 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। चयन प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर होता है। इग्नू के बीएड कोर्स की कुल फीस लगभग 20 हजार रुपए है तथा कोर्स की अवधि दो वर्ष है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान