एम्स प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करें। 

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए एम्स प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी होती है। इसके जरिए नई दिल्ली के अलावा भोपाल, जोधपुर, रायपुर, ऋषिकेश, भुवनेश्वर तथा पटना में एम्स जैसे संस्थानों में एडमिशन मिलता है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं अंग्रेजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय के साथ उत्तीर्ण छात्र ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एम्स प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री व बॉयोलॉजी के 60-60 प्रश्न और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस के इस प्रकार कुल 200 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है तथा गलत जवाब के लिए 0.33 अंक काटे जाते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान