कम्बाइंड एंट्रेंस एग्जाम फॉर बायोटेक्नोलॉजी (सीईईबी) के बारे में जानकारी प्रदान करें।

बायोटेक्नोलॉजी के अलग-अलग कोर्सेस में एडमिशन के लिए कम्बाइंड एंट्रेंस एग्जाम फॉर बायोटेक्नोलॉजी (सीईईबी) होती है। इसके जरिए विद्यार्थियों को देश के 55 विश्वविद्यालयों के बायो टेक कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा का आयोजन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली करती है। एमएससी बायोटेक और एमएससी (एग्रीकल्चर) बायोटेक के लिए बीएससी में 55 फीसदी अंक होना आवश्यक हैं। एमटेक बायोटेक के लिए बीएससी में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। तीन घंटे के एग्जाम में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाते हैं। एमएससी बायोटेक और एमएससी एग्री बायोटेक के पेपर में दो पाट्र्स होते हैं। पहले पार्ट में सही जवाब के लिए एक अंक मिलता है और गलत के लिए आधा अंक काटा जाता है। दूसरे पार्ट में सही जवाब के तीन अंक मिलते हैं और गलत के लिए एक अंक काटा जाता है। परीक्षा में 12वीं तक के फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायो और मैथ्स के सवाल रहते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान