कृपया बागवानी विज्ञान की शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करें।

देश के बहुत सारे कृषि विश्वविद्यालयों में बागवानी और इससे जुड़े कई रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। एमएससी, बीएससी कृषि, (बागवानी) के बाद सरकारी विभागों में कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के जरिए ली जाने वाली परीक्षा के बाद वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती के अवसर हैं। लेक्चरार, रीडर, कृषि केंद्रों में ऑर्गेनाइजर के पद भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए उद्यान अधिकारी, कृषि अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, फल व सब्जी निरीक्षक, उद्यान पर्यवेक्षक, कृषि विकास अधिकारी आदि के पदों पर भर्ती की संभावनाएँ भी रहती हैं। प्रमुख विश्वविद्यालय जहाँ बागवानी में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है, वे हैं- मध्यप्रदेश के विभिन्न कृषि महाविद्यालय, चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा, नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फैजाबाद आदि।

पत्रिका

Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
प्रतियोगिता निर्देशिका - जुलाई 2025
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
प्रतियोगिता निर्देशिका जून 2025

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान