कृपया मुझे टॉफेल टेस्ट के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करें।

यदि आप विदेशी विश्वविद्यालयों में नामांकन अथवा किसी विदेशी संस्था द्वारा दी जा रही फैलोशिप प्राप्त करना चाहते हैं तो उन संस्थानों द्वारा आयोजित टेस्ट पास करने के अलावा आपको एक और टेस्ट में पास होना होगा। वह टेस्ट है- टॉफेल यानी टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फॉरेन लैंग्वेज। अमेरिका और कनाड़ा के लगभग 2400 शिक्षण संस्थान अपने यहाँ नामांकन के लिए टॉफेल सर्टिफिकेट माँगते हैं। इसके अलावा भी कई देशों के संस्थानों में इसकी माँग की जाती है। यह टेस्ट अमेरिका स्थित एजुकेशनल टैस्टिंग सर्विस (ईटीएस) द्वारा आयोजित करवाया जाता है, जबकि भारत में इसे ईटीएस की फ्रेंचाइजी संस्था प्रोमैट्रिन टेस्टिंग सर्विसेज प्रायवेट लिमिटेड आयोजित करवाती है। ऐसे देश, जिनकी राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी नहीं है, के छात्रों की अंग्रेजी योग्यता जाँचने के लिए टॉफेल टेस्ट की अनिवार्यता है, ताकि उन्हें विदेशी संस्थानों में पढ़ाई में दिक्कत न हो। इस परीक्षा हेतु ऑनलाइन टेस्ट पूरे वर्ष चलता रहता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार टेस्ट की तिथि और समय का चयन कर सकते हैं। सप्ताह में पाँच दिन (सोमवार से शुक्रवार) होने वाले इस टेस्ट के लिए आपको टेस्ट तिथि से तीन दिन पूर्व रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। टेस्ट लगभग चार घंटे का होता है। टॉफेल से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए आप वेबसाइट 222.द्गह्लह्य.शह्म्द्द लॉग आन करें।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान