कॉस्मेटोलॉजी में रोजगार की कैसी संभावनाएँ हैं। पीजी डिप्लोमा कोर्स कहाँ उपलब्ध है ? 

देश-विदेश में फैशन और ग्लैमर के बढ़ते कारोबार के बीच कॉस्मेटिक उत्पादों की माँग ने आज इस क्षेत्र में करियर के कई सुनहरे अवसर पैदा कर दिए हैं। चाहे कॉस्मेटिक निर्माता कंपनियों या ब्यूटी पार्लर में कंसल्टेंट का काम हो या फिर बतौर काउंसलर, इसमें रोजगार के असीमित अवसर हैं। कॉस्मेटिक उत्पादों के बढ़ते बाजार और उसमें करियर के नये अवसरों को ध्यान में रखते हुए श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने ‘पीजी डिप्लोमा कोर्स इन कॉस्मेटोलॉजी’ शुरू किया है। बाजार में कौन-कौन से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट हैं तथा वे किस-किस पदार्थ से बनाए गए हैं और इनका निर्माण कैसे होता है, इनका स्वास्थ्य पर प्रभाव कैसा है, इसके बारे में विस्तार से इस कोर्स में बताया जाता है। यह कोर्स यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त है। एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा के लिए आवेदकों को दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाता है। रसायन शास्त्र विषय के साथ बीएससी कर चुके छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इस कोर्स को करने के उपरांत कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की निर्माता कंपनियों में कंसल्टेंट, ब्यूटी पार्लर्स में कंसल्टेंट, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट काउंसलर, स्वरोजगार के रूप में पर्सनल केयर सेंटर खोलना या फिर कॉस्मेटिक इंडस्ट्री के रिसर्च तथा डेवलपमेंट क्षेत्र में रोजगार के चमकीले अवसर हैं। इस संस्थान के अलावा भी देश के कई विश्वविद्यालयों में कॉस्मेटोलॉजी के कोर्स उपलब्ध हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान