देश के टॉप संस्थानों में से एक कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस- डायरेक्शन एंड स्क्रीन प्ले राइटिंग, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग, साउंड रिकॉर्डिंग तथा प्रोडक्शन मेथेडोलॉजी कोर्स में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इन कोर्सों में प्रवेश हेतु स्नातक की डिग्री आवश्यक है। साउंड रिकॉर्डिंग कोर्स के लिए 12वीं में गणित समूह होना आवश्यक है। ढाई घंटे की एंट्रेस एग्जाम में दो पेपर होते हैं। एक घंटे का पहला पेपर जनरल नॉलेज और मेंटल एप्टीट्यूड का होता है। इसमें आर्ट, कल्चर, सोसायटी एंड पीपल से संबंधित प्रश्न भी होते हैं। पहला पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होता है। दूसरा पेपर थ्योरेटिकल होता है। इस पेपर की अवधि डेढ़ घंटे होती है। यह पेपर स्पेसिफिक एरिया एप्टीट्यूड पर आधारित होता है। इसमें उस विषय के सवाल पूछे जाते हैं जिसके लिए छात्र ने अप्लाय किया है।