क्या मर्चेंट नेवी में लड़कियाँ जा सकती हैं ?

सेना में मात्र पुरुषों का आधिपत्य नहीं रहा । इस क्षेत्र में महिलाएँ भी अपनी योग्यता साबित कर रही हैं । मर्चेंट नेवी से संबंधित जॉब ओरिएंटेड कोर्स करने के उपरांत लड़कियाँ मर्चेंट नेवी में नौकरी कर सकती हैं । जिन अविवाहित युवतियों ने बी.एससी. (नॉटिकल साइंस) अथवा मैरीन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त कर ली है, वे मर्चेंट नेवी की नेविगेशन या मैरीन इंजीनियरिंग शाखा में नौकरी कर सकती हैं । इसके अतिरिक्त जिन युवतियों ने भौतिकी, रसायन और गणित में 10 + 2 परीक्षा उत्तीर्ण की है वे डेक कैडेट के रूप में भविष्य संवार सकती हैं । नॉटिकल साइंस अथवा मैरीन इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ-साथ नेत्र दृष्टि 6/6 होनी चाहिए । रंग दृष्टि दोष वाले उम्मीदवार को अयोग्य माना जाता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान