जेनेटिक इंजीनियरिंग (आनुवांशिकी इंजीनियरी) के द्वारा इंसानों से लेकर पशुओं और वनस्पतियों तक की नस्ल को सुधारने का कार्य किया जाता है। जेनेटिक इंजीनियरिंग द्वारा शरीर में उपस्थित विभिन्न प्रकार के जीनों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर उसमें सुधार किया जाता है। जेनेटिक इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम इन विश्वविद्यालयों में उपलब्ध है- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली। एम.एस. विश्वविद्यालय, बड़ौदा । हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद।