जैवभौतिकी में कॅरियर की क्या संभावनाएँ हैं तथा इससे संबंधित कोर्स कहाँ उपलब्ध हैं ?

जैवभौतिकी (बायोफिजिक्स) का कोर्स करने के उपरांत आनुवांशिकी सिस्टेमेटिक्स, इकोलॉजी इफेक्ट्स, बायो केमेस्ट्री, फिजियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, फार्मास्युटिकल्स, कृषि आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में उच्च अध्ययन के उपरांत अध्यापन में भी कॅरियर बनाया जा सकता है। मेडिकल तथा फार्मास्युटिकल कंपनियाँ भी जैवभौतिकी के विशेषज्ञों व अनुसंधानकर्ताओं को अपने यहाँ नियुक्ति प्रदान करती हैं। जैवभौतिकी का पाठ्यक्रम करने के उपरांत देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है। जैवभौतिकी का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली। मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई। डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान