जैव-सांख्यिकीय के अंतर्गत किस चीज का अध्ययन किया जाता है तथा यह पाठ्यक्रम कहाँ-कहाँ उपलब्ध है ?

जैव सांख्यिकीय (बायो स्टैटिस्टिक्स) हाल के वर्षों में तेजी से उभरता एक बहुमुखी विषय है। इसके अंतर्गत डाटा कलेक्शन, डाटा मैनेजमेंट और डेटा एनालिसिस आदि का अध्ययन किया जाता है। इसके तहत मुख्यत: बीमारी के मुख्य कारणों का अध्ययन किया जाता है। बायोस्टैटिस्टिशियन के ऊपर नई दवाइयों का क्लीनिकल ट्रायल करने की भी जिम्मेदारी होती है। यह पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर स्तर पर उपलब्ध है। इस पाठ्यक्रम को विज्ञान स्नातक कर सकते हैं। दवा निर्माण में भारतीय एवं विदेशी कंपनियों द्वारा काफी धन निवेश किए जाने और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के मद्देनजर इस क्षेत्र में रोजगार की ढेरों उजली संभावनाएँ हैं। यह कोर्स निम्न संस्थानों में उपलब्ध है- इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट, 7 एसजेएस, संसनवाल मार्ग, नई दिल्ली। पुणे विश्वविद्यालय,गणेशखिण्ड, पुणे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई। इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट, 203 बैरकपुर ट्रंक रोड, कोलकाता। डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी, चेन्नई।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान