टेली कम्युनिकेशन के क्षेत्र में रोजगार के क्या अवसर हैं ?

टेलीकॉम सेक्टर में जिस तेजी से तरक्की हो रही है, उसी तेजी के साथ युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की राह भी निकल रही है। अनुमानों के अनुसार अगले तीन वर्षों में इस इंडस्ट्री को तीन लाख से अधिक योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत होगी। सरकारी क्षेत्र की कंपनियों में बीएसएनएल, एमटीएनएल आदि में ढ़ेरों विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि गैर सरकारी कंपनियों की बात करें तो नौकरियों के विकल्प केवल उन्हीं कंपनियों में ही उपलब्ध नहीं हैं, जो सर्विस उपलब्ध कराती हैं, बल्कि उन कंपनियों में भी अच्छे कॅरियर विकल्प हैं, जो विभिन्न प्रकार के संचार उपकरण और मशीनरी का निर्माण करती हैं। विभिन्न कंपनियों के टेलीकॉम डिपार्टमेंट और सरकारी व निजी क्षेत्रों में ट्रेनी, प्रोजेक्ट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर, ऑपरेशन हेड आदि के रूप में कॅरियर के अवसर उपलब्ध हैं। इसके अलावा रेलवे, पुलिस और सेना के टेलीकॉम विभाग में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान