द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अर्टिकलशिप से संबंधित क्या नया परिवर्तन किया है ?

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने इंटरमीडिएट परीक्षा की नई व्यवस्था में आर्टिकलशिप कर रहे छात्रों को भी शामिल करने का निर्णय किया है। इससे साढ़े तीन साल की आर्टिकलशिप में तीन साल बाद ही वे सीए फाइनल परीक्षा में शामिल होकर छह महीने पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट बन सकेंगे। गौरतलब है कि आर्टिकलशिप साढ़े तीन साल की वह ट्रेनिंग हैं जो सीए के छात्रों को सीपीटी परीक्षा पास करने के बाद करनी होती है। इसके लिए छात्रों को किसी सीए के अंतर्गत ट्रेनिंग करनी पड़ती है। आईसीएआई ने सीपीटी पास आउट छात्रों के लिए इंटरमीडिए परीक्षा को आर्टिकलशिप से मुक्त करने के लिए इसी साल से पीसीसी की जगह आईपीसीसी (इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कॉम्पिटेन्सी कोर्स) के रूप में यह नई व्यवस्था लागू की है। इसमें नौ महीने बाद इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद ही तीन साल की आर्टिकलशिप शुरू होती है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान