द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए बनने हेतु आर्टिकलशिप से संबंधित क्या परिवर्तन किए हैं ?

चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने के इच्छुक विद्यार्थियों को नए साल का तोहफा देते हुए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने इंटरमीडिएट परीक्षा को आर्टिकलशिप से मुक्त कर दिया है। नए निर्णय के तहत अब कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) पास करने वाले छात्र-छात्रा नौ महीने बाद सीधे इंटरमीडिएट परीक्षा में बैठ सकेंगे। साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा का नाम पीसीसी से बदलकर ईपीसीसी यानी इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कॉम्पिटेंसी कोर्स कर दिया है। गौरतलब है कि सैकड़ों छात्र सीपीटी पास करने के बाद भी सीए इसलिए नहीं बन पा रहे थे, क्योंकि अधिकांश सीए के पास सीमित रिक्तियाँ होती थीं, जिससे आर्टिकलशिप के लिए उनका नंबर ही नहीं आ पाता था ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान