नरोत्तम शेखसराय फाउंडेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताइए।

नरोत्तम शेखसराय फाउंडेशन मेधावी छात्रों को देश तथा विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करता है। नरोत्तम शेखसराय फाउंडेशन की स्कॉलरशिप का लाभ उन्हीं छात्रों को मिल सकता है, जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहद उम्दा हो। इसके अलावा वे छात्र ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला ले चुके हैं या लेने की तैयारी कर रहे हैं। इस स्कॉलरशिप के तहत 20 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाती है। इस फाउंडेशन की ओर से यह सहायता भारत या विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए दी जाती है। पाठयक्रमों की बात करें तो सोशल साइंसेस, ह्यूमेनिटीज, लॉ, आर्किटेक्चर, साइंसेस, एप्लॉयड साइंसेस और मैनेजमेंट कोर्स के छात्रों को इस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता हासिल है। इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए आवेदक की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। छात्र की योग्यता और उसकी जरूरत को ध्यान में रखकर ही स्कॉलरशिप प्रदान करने का निर्णय लिया जाता है। अंतिम सूची में चुनकर आने वाले छात्रों का इंटरव्यू भी लिया जाता है। इस स्कॉलरशिप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- नरोत्तम शेख सराय फाउंडेशन,फस्र्ट फ्लोर, निर्मल बिल्डिंग, नरीमन प्वाइंट, मुम्बई ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान