प्रोडक्ट डिजाइन का क्या तात्पर्य है ? प्रोडक्ट डिजाइन का कोर्स करने हेतु कौनसी योग्यताएँ आवश्यक हैं ?

प्रोडक्ट डिजाइन एक एप्लाइड आर्ट है, जिसमें प्रोडक्ट (उत्पाद) की खूबसूरती और उसका प्रयोग करने की क्षमता, उसकी बिक्री और उत्पादन के लिए सुधारी जाती है। प्रोडक्ट डिजाइनर की भूमिका में कई कार्य शामिल होते हैं, जैसे मार्केटिंग मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट आदि। खूबसूरती, उपादेयता और उसके गुणों को बढ़ाने के अतिरिक्त प्रोडक्ट डिजाइन में वस्तु की इंजीनियरिंग, उनकी कारगरता के साथ-साथ इस्तेमाल की क्षमता, मार्केट प्लेसमेंट जैसे कारक भी शामिल होते हैं। एक अच्छा प्रोडक्ट डिजाइनर बनने के लिए आप में सृजनात्मक क्षमता, डिजाइन प्रोजेक्ट को मैनेज करने की क्षमता और डिजाइन इंडस्ट्री के अन्य क्षेत्रों से जुड़े क्षेत्रों की समझ होना नितांत आवश्यक है। यदि आप सोचते हैं कि आपमें उपरोक्त क्षमता है और साइंस (मैथ्स) बैकग्राउंड है तो प्रोडक्ट डिजाइन का क्षेत्र आपके लिए बहुत अच्छा कॅरियर विकल्प है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान