फ्लाइट स्टुअर्ड  पाठ्यक्रम कौन कर सकता है तथा यह पाठ्यक्रम कहाँ उपलब्ध है ?

यह एक नॉन टेक्निकल प्रोफेशन है, जहाँ फ्लाइट स्टुअर्ड के रूप में आपको ग्राउंड ड्यूटी, रिसेप्शन, बुकिंग, बोर्डिंग में मदद, लगेज हैंडलिंग, फूड सर्व करना व सिक्योरिटी चेकअप जैसी सेवाएँ प्रदान करनी होती है। एविएशन इंडस्ट्री में फ्लाइट स्टुअर्ड के रूप में कॅरियर शुरू करने के लिए बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 17 से 24 वर्ष के मध्य निर्धारित है । फ्लाइट स्टुअर्ड का पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक केबिन क्रू ट्रेनिंग, एससीओ-485-86, दूसरी मंजिल,सेक्टर 35-सी, चंडीगढ़। दी एयर होस्टेस एकेडमी, साउथ जोन, 48 रिंग रोड, लाजपत नगर पार्ट-टू, नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, 17, स्टेडियम रोड, अटावा, सेक्टर-42 बी, चंडीगढ़। फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, साऊथ जोन, एम-5, साउथ एक्सटेेंशन पार्ट-टू, नई दिल्ली।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान