बायोइंफॉर्मेटिक्स एक उभरता हुआ क्षेत्र है। भारत में बायोइंफॉर्मेटिक्स इंडस्ट्री की सालाना विकास दर 10 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में विदेशी निवेश भी काफी बढ़ रहा है। ऐेसे में अच्छे वेतन पैकेज वाली नौकरियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कई विश्वविद्यालय और संस्थानों में बायोइंफॉर्मेटिक्स के एमएससी और एमटेक कोर्स उपलब्ध हैं। पुणे, विश्वविद्यालय, पुणे, कोलकोता विश्वविद्यालय, कोलकाता, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ आदि में बायोइंफॉर्मेटिक्स के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स उपलब्ध हैं।