बायोफिजिक्स में कॅरियर की क्या संभावनाएँ हैं तथा इससे संबंधित कोर्स कहाँ उपलब्ध है ?

बायोफिजिक्स मूल रूप से चिकित्सा विज्ञान से संबंधित क्षेत्र है। बायोफिजिक्स का कोर्स करने के उपरांत आनुवांशिकी सिस्टेमेट्क्सि, इकोलॉजी इफेक्ट्स, बायो केमेस्ट्री, फिजियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, फार्मास्युटिकल्स, कृषि आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में उच्च अध्ययन के उपरांत अध्यापन में भी कॅरियर बनाया जा सकता है। मेडिकल व फार्मास्युटिकल कंपनियाँ भी बायोफिजिक्स के विशेषज्ञों व अनुसंधानकर्ताओं को अपने यहाँ नियुक्ति प्रदान करती हैं। बायोफिजिक्स का पाठ्यक्रम करने के उपरांत देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है। बायोफिजिक्स का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली। डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद। मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान