भारतीय नौसेना में आर्टिफिसर अप्रैंटिस की भर्ती कैसे होती है ?

भारतीय नौसेना के सबमैरिन्स, हथियारों व हवाई जहाजों के संचालन,रख-रखाव तथा प्रबंधन के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अविवाहित पुरुषों की भर्ती आर्टिफिसर अप्रैंटिस के रूप में की जाती है। चार साल के प्रशिक्षण के बाद उन्हें इलेक्ट्रिकल्स/मैकनिकल/एयरोनॉटिकल इंजीनियंरिंग में डिप्लोमा के साथ नियुक्ति प्रदान की जाती है। इस पद पर भर्ती के लिए बाहरवीं परीक्षा भौतिक विज्ञान और गणित विषयों सहित कम से कम 55 प्रतिशत या अधिक अंकों के साथ उत्तीण होना चाहिए। आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र द्विभाषी वैकल्पिक प्रकार के होते हैं। प्रश्नपत्र बाहरवीं स्तर का होता है। प्रश्नपत्र में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, विज्ञान व गणित के प्रश्न होते हैं। प्रश्नपत्र की अवधि एक घंटे की होती है। चयन शारीरिक योग्यता परीक्षा व मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद होता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान