भारतीय रिजर्व बैंक में कनिष्ठ अभियंता (सिविल/इलैक्ट्रिकल) चयन परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं ?

भारतीय रिजर्व बैंक में कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के रिक्त पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती है। इस ऑनलाइन परीक्षा में अंग्रेजी भाषा के 50 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न, इंजीनियरिंग विषय के 80 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रकार इस परीक्षा में 180 प्रश्न होते हैं। इन प्रश्नों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय प्रदान किया जाता है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है। ऑनलाइन परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षण (एलपीटी) देना होता है। एलपीटी ऑफलाइन पैटर्न पर होती है । एलपीटी क्लियर करने के उपरांत उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाती है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान