मुझे पत्राचार माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम करना है। कृपया जानकारी प्रदान करें। इस कोर्स को करने के बाद किस प्रकार का करियर बनाया जा सकता है ?

पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा के बाद कई प्रकार के करियर अवसर मौजूद हैं। आज अधिकतर लोग हजारों रुपये सालाना अपनी सेहत के लिए खर्च कर रहे हैं, किन्तु अगर सभी लोग खान-पान पर ध्यान दें तो वे स्वस्थ रह सकते हैं। इसके लिए संतुलित आहार तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों का होना जरूरी है, जो एक आम आदमी को नहीं होतीं हैं। आप इस क्षेत्र में शिक्षित होकर लोगों का मार्गदर्शन करके तथा इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हंै। इस हेतु इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली द्वारा चलाया जाने वाला पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। किसी भी विषय में बारहवीं उत्तीर्ण छात्र इस कोर्स को कर सकते हैं। इस कोर्स को आप हिन्दी अथवा अंग्रेजी किसी भी माध्यम से कर सकते हैं। इग्नू से पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थानों में रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप स्वास्थ्य शिक्षक, डाइटीशियन आदि बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए डिप्लोमा के अतिरिक्त आपके पास कार्यानुभव का होना आवश्यक है। इस कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी आप इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली से प्राप्त कर सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान