मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, अहमदाबाद के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश किस प्रकार मिलता है ?

अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए मुद्रा इंस्टीट्यूट कॉमन एडमिशन टेस्ट (एमआई-कैट) देना होता है। इस कोर्स में 180 सीटें होती हैं। एमआई-कैट के स्कोर के आधार पर छात्रों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इसमें वर्क एक्सपीरियंस वाले छात्रों को वरीयता दी जाती है। चयनित छात्र कोर्स के दूसरे साल में ब्रांड मैनेजमेंट, अकाउंट प्लानिंग, मार्केट रिसर्च, मीडिया मैनेजमेंट और डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजमेंट में से किसी एक में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश हेतु किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री में 50 फीसदी अंक आवश्यक हैं। एमआई-कैट के अलावा कैट, जैट, मैट, सीमैट, एटीएमए और जीमैट के स्कोर के आधार पर भी प्रवेश दिया जाता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान