मेरी रुचि पुरातत्व क्षेत्र में है। मुझे कॅरियर हेतु मार्गदर्शन देते हुए यह बताएँ कि हिन्दी माध्यम से पुरातत्व की डिग्री देने वाले कौन-कौनसे विश्वविद्यालय हैं ?

पुरातत्व (आर्कियोलॉजी) में कॅरियर बनाने के लिए उन विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए जो लुप्त समाज, सभ्यताओं, उनके इतिहास तथा अवशेषों के बारे में रुचि रखते हैं। ऐसी रुचि रखने वाले छात्रों को पुरातत्व में डिग्री लेने के बाद संग्रहालयों, शोध संस्थानों, ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री आदि जगह रोजगार मिल जाता है। पुरातत्व में हिन्दी माध्यम से डिग्री देने वाले प्रमुख विश्वविद्यालय एवं संस्थान इस प्रकार हैं- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, महाराजा सयाजी विश्वविद्यालय, बडोदरा। दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज रिसर्च एंड मैनेजमेंट, नई दिल्ली।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान