मैंने कृषि क्षेत्र में स्नातक डिग्री कोर्स किया है। इस क्षेत्र में उच्च अध्ययन और रोजगार के अवसरों के बारे में बताइए। 

कृषि का क्षेत्र बहुत विस्तृत है। फार्मिंग, क्रॉप्स, हॉर्टीकल्चर, सेरीकल्चर और फ्लोरीकल्चर के अलावा एग्री प्रोडक्ट्स का उत्पादन तथा एग्री बिजनेस भी इसमें शामिल है। एग्रीकल्चर में बैचलर कोर्स करने के बार जॉब और आंत्रप्रेन्योरशिप के भी भरपूर मौके हैंं। सरकारी विभागों में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के जरिए नियुक्ति प्रदान की जाती है। यदि आप एग्रीकल्चर अथवा रूरल मैनेजमेंट का मास्टर डिग्री कोर्स कर लें तो नौकरी की संभावनाएँ कई गुना ज्यादा हो जाएँगी। नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसे संगठनों के अलावा फूड प्रोसेसिंग, बैंकिंग, इंश्योरेंस, पैकेजिंग इंडस्ट्री आदि में ऐसे लोगों को नियुक्ति किया जाता है। एग्रीकल्चर सेक्टर के विस्तार के साथ ऐसे प्रोफेशनल्स की माँग बढ़ रही है जिन्हें एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, रूरल बैंकिंग, वॉटर मैनेजमेंट आदि की नॉलेज हो। इसके लिए रूरल मैनेजमेंट या एग्री बिजनेस में एमबीए कर सकते हैं। हायर एजुकेशन के उपरांत कृषि के क्षेत्र में रोजगार के चमकीले अवसर हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान