मैंने बारहवीं की परीक्षा 2010 में उत्तीर्ण की है तथा वर्ष 2017 में कॉमर्स विषय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस समय में बैंकिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए तैयारी कर रहा हूँ। जैसा कि मेरी पढ़ाई में काफी सालों का अंतर है त

आपको बैंकिंग क्षेत्र में जाने के लिए लिखित परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं होगी, परंतु साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान आपको थोड़ी-बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यह पूरी तरह से साक्षात्कार लेने वाले पर निर्भर करता है। एक बार पहली नौकरी हासिल कर लेने के बाद आपके करियर का ग्रोथ चार्ट आपके हाथों में होगा और फिर कोई भी आपकी पढ़ाई में आए ब्रेक के बारे में नहीं पूछेगा। अगर आप किसी वजह से बैंकिंग परीक्षा पास नहीं कर पाते और सरकारी क्षेत्र में नौकरी नहीं मिल पाती तो आप प्राइवेट सेक्टर में कोई भी नौकरी प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं। इस माध्यम से भी आप अपने करियर की ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान