मैंने हाल ही में कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं उत्तीर्ण की है। आगे सोशल वर्क में ग्रेजुएशन करना चाहती हूँ। इस कोर्स तथा करियर की संभावनाओं के बारे में बताएँ।

सोशल वर्क का क्षेत्र करियर के लिहाज से उत्तम विकल्प है। भारत में अनेक देशी-विदेशी एनजीओ सक्रिय हैं और उनका कार्यक्षेत्र किसी न किसी प्रकार से समाज सेवा के अंतर्गत आता है। बाल कल्याण, परिवार कल्याण, समाज कल्याण, घरेलू हिंसा, ड्रग्स, शराब व अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल, मानसिक स्वास्थ्य, दहेज तथा अस्पृश्यता, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा सेवा सहित सैकड़ों ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें काफी काम हो रहा है और जहाँ सोशल वर्क के क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों की माँग रहती है। यदि आपकी विचारधारा इस प्रकार के क्षेत्र की बारीकियों से मेल खाती है तो निस्संदेह यह करियर आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। जहाँ तक कोर्स की बात है, किसी भी विषय से 12वीं उत्तीर्ण छात्र इसमें प्रवेश ले सकते हैं। ग्रेजुएशन स्तर पर मौजूद कोर्सेज में बीए इन सोशल वर्क और बीएसडब्लू यानी बैचलर इन सोशल वर्क उल्लेखनीय हैं। नियमित कोर्सेज के उत्कृष्ट संस्थानों में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, मुंबई, सोशल वर्क डिपार्टमेंट, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली, मद्रास स्कूल ऑफ सोशल वर्क, चेन्नई,सोशल वर्क डिपार्टमेंट जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली उल्लेखनीय हैं। इसमें दाखिले का आधार प्रवेश परीक्षा है। इसकी पूरी जानकारी संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। दूरस्थ शिक्षा से उक्त कोर्स करने वाले छात्रों के लिए इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली सर्वश्रेष्ठ होगा। इग्नू का सिलेबस और स्टडी मटीरियल बेहद उम्दा है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान