मैंने हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी है तथा मैं बीटेक (एग्रीकल्चर) करना चाहता हूँ। इसके लिए मुझे ग्यारहवीं में किन विषयों के साथ पढ़ाई करना चाहिए ? बीटेक (एग्रीकल्चर) करने के बाद किन क्षेत्रों में रोजगार संभावनाएँ हैं ?

आपके पास ग्यारहवीं-बारहवीं में साइंस स्ट्रीम होनी जरूरी है, तभी आप बीटेक(एग्रीकल्चर) के बारे में सोच सकते हैं। इसके लिए बारहवीं के उपरांत चयन परीक्षा को भी क्लीयर करना पड़ेगा। गणित और भौतिकी पर अधिकार होने पर ही यह कोर्स आप भली प्रकार से पूरा कर सकेंगे। बीटेक (एग्रीकल्चर) की डिग्री के आधार पर आपके लिए एग्रीकल्चर मशीनें और अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनियों और सर्विस सेंटर्स में काम के ढेरों अवसर मिलेंगे। इतना ही नहीं, सरकारी और प्राइवेट रिसर्च एंड डेवलपमेंट संस्थाओं में भी आप अपनी क्रिएटिविटी और क्षमताओं को आजमा सकते हैं। आप कृषि से संबंधित उपकरण अथवा पार्ट्स तैयार करने वाली विदेशी कंपनियों में भी भविष्य तलाश सकते हैं। आप अनुभव के उपरांत स्वयं की कंपनी भी प्रारंभ कर सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान