मैंने 12वीं कक्षा जीव विज्ञान विषय से उत्तीर्ण की है । मैं लैब टेक्नीशियन बनना चाहता हूँ। इस हेतु मध्यप्रदेश एवं देश के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी दें ।

वे छात्र जो चिकित्सक नहीं बन पाते, परंतु इस क्षेत्र में अपना उज्जवल कैरियर बनाना चाहते हैं, वे लैब टेक्नीशियन का कोर्स करके चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं । लैब टेक्नीशियन का पाठ्यक्रम संचालित करने वाले प्रमुख संस्थान निम्न हैं- चोइथराम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, इंदौर, इंंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, इंदौर, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, भोपाल, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, नई दिल्ली, सफदरगंज अस्पताल, नई दिल्ली, कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल, राममनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली । इन संस्थानों के अलावा प्रदेश और देश में कई लैब टेक्नीशियन का पाठ्यक्रम कराने वाले संस्थान हैं, जिनके बारे में जानकारी लेकर उपयुक्त होने पर प्रवेश लिया जा सकता है ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान