मैं अंग्रेजी में एमए और बीएड कर चुकी हूँ तथा एक स्कूल में बतौर अंग्रेजी की अध्यापिका पढ़ा रही हूँ। परंतु अब मैं स्कूल में काउंसर बनना चाहती हूँ। मैं काउंसलर बनने से संबंधित कोर्स कहाँ से कर सकती हूँ ? 

कुछ ऐसे प्रोग्राम्स हैं, जो कार्यरत शिक्षकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। एनसीईआरटी द्वारा गाइडेंस एंड काउंसिलिंग में डिप्लोमा कोर्स का संचालन किया जा रहा है। छह माह की अवधि के इस कोर्स में थ्योरी,प्रैक्टिकल तथा इंटर्नशिप शामिल हैं। इसके लिए आप एनसीईआरटी से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा आप इंदिरा गाँधी नेेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू), नई दिल्ली तथा अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से गाइडेंस एंड काउंसिलिंग में डिप्लोमा कोर्स कर सकती हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान