मैं आर्चरी के बारे में जानना चाहता हूँ। मैं आर्चरी कहाँ से सीख सकता हूँ ?

आर्चरी (तीरंदाजी) लक्ष्य भेद खेल है और इसके लिए तकनीक और एकाग्रता की बहुत जरूरत है। हमारे देश में आर्चरी तब से एक करियर के रूप में लोकप्रिय हुई है जब से हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता के झंडे गाडऩे लगे हैं। देश में आर्चरी को लोकप्रिय बनाने के लिए आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इंडियन राउंड शुरू किया है। इंडियन राउंड तीन कैटेगरी में आयोजित किया जाता है-सीनियर्स, जूनियर्स और सब-जूनियर्स। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया भी आर्चरी के कोर्स आयोजित करता है और छात्रों के लिए ट्रेनिंग, वर्कशॉप और कैम्प चलाता है। आर्चरी ट्रेनिंग कोर्स मुख्यता देश के सभी बड़े शहरों में चल रहे हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरू और चेन्नई प्रमुख हैं। इस क्षेत्र में जाने के लिए आपको संबंधित आधारभूत योग्यता और रुचि विकसित करनी होगी। दि नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोट्र्स, पटियाला, जो कि स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) का मुख्य एकेडमिक सेंटर है, भी आर्चरी ट्रेनिंग के लिए कक्षाएँ आयोजित करता है। आर्चरी में चमकीले करियर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान