मैं एयर होस्टेस बनना चाहती हूँ । इस हेतु शैक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता क्या है ? इस हेतु कहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है ?

एयर होस्टेस एयर कैबिन क्रू के सदस्य के रूप में कार्य करती है । इनका मुख्य काम यात्रियों के आराम, सुरक्षा तथा सुविधा का ध्यान रखना होता है । राष्ट्रीय हवाई यात्राओं से संबद्ध एयर लाइंसों, एयर इंडिया तथा इंडियन एयर लाइंस द्वारा 18 से 25 वर्ष वर्ग की स्नातक युवतियों (किसी भी संकाय से) को एयर होस्टेस के प्रशिक्षण हेतु चुना जाता हैं । एयर होस्टेस बनने के लिए युवतियों की ऊँचाई कम से कम 157.7 से.मी. होनी चाहिए । उनकी दृष्टि सामान्य तथा चश्मे सहित 6.4 की दूरी वाली स्वीकार्य होती है । जो युवतियाँ 10 + 2 करना चाहती हैं उनके लिए स्कायलाइन एजुकेशन इंस्टीट्यूट, लक्ष्मण पब्लिक स्कूल कैैम्पस, हौजरवास, नई दिल्ली द्वारा इस हेतु प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है । प्रमुख राष्ट्रीय तथा रोजगार उपलब्ध है । प्रमुख राष्ट्रीय तथा रोजगार समाचारपत्रों में इस पद से संबंधित विज्ञापन प्रकाशित होते हैं ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान