मैं ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया इससे संबंधी जानकारी दीजिए ।

ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग डिग्री आवश्यक है। ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंजीनियरिंग की वह शाखा है जिसके अंतर्गत रोबोट की डिजाइनिंग, उनका अनुरक्षण, नए एप्लिकेशन का विकास और अनुसंधान जैसे काम सम्मिलित किए जाते हैं। ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स एक मल्टीडिसिप्लिनरी फील्ड है, जिसमें कम्प्यूटर साइंस, न्यूरोसाइंस, मनोविज्ञान आदि विषय भी शामिल किए जाते हैं। ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में डिजायनिंग तथा कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करनी होगी। कंट्रोल तथा हार्डवेयर में डिजाइनिंग के लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री लाभदायक होती है। गौरतलब है कि ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में कोर्स करने के उपरांत कई करियर उपलब्ध हैं। वर्तमान में विभिन्न क्रियाकलापों में रोबोटों का उपयोग निरंतर बढ़ता ही जा रहा है इसलिए इस क्षेत्र में रोजगार के बहुत उजले अवसर विद्यमान हैं। इसरो तथा नासा जैसे अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जानकारों की माइक्रोचिप बनाने वाले उद्योगों में भी खासी माँग है। ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में स्पेशलाइजेशन से मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, खनन, परमाणु ऊर्जा संयंत्र जैसे क्षेत्रों में करियर निर्माण के दरवाजे खुल जाते हैं। ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्र गणित में बहुत अच्छे होने चाहिए। ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु 12वीं कक्षा में फिजिक्स एवं मैथ्स विषय होना नितांत आवश्यक है। इसके साथ ही साथ उच्चतम प्रतियोगी तथा तकनीकी क्षेत्र में आविष्कार तथा कुछ नया करने के लिए सृजनात्मक योग्यता भी बेहद जरूरी है। बारहवीं के उपरांत जेईई मेन्स अथवा जेईई एडवांस के द्वारा इस क्षेत्र से संबंधित कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), एनआईटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलुरू जैसे प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशंस से ऑटोमेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से संबंधित कोर्स किए जाना अधिक लाभप्रद होते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान