मैं ऑटो एक्सलेंस का कोर्स करना चाहता हूँ। यह कोर्स कहाँ से किया जा सकता है तथा इस कोर्स हेतु शैक्षणिक योग्यता एवं कोर्स शुल्क क्या निर्धारित है ?

ऑटो एक्सलेंस का दो वर्षीय कोर्स आईटीआई, इंदौर में उपलब्ध है। इस कोर्स में प्रवेश हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण है। इस कोर्स का शुल्क 1250 रुपए प्रतिवर्ष निर्धारित किया गया है, परंतु अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को केवल 250 रुपए की काशनमनी ही जमा करनी होती है जो कि कोर्स समाप्ति के उपरांत लौटा दी जाती है। यह पाठ्यक्रम पूर्णत: रोजगारोन्मुखी है। इस कोर्स में प्रवेश जून-जुलाई माह में दिया जाता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान