मैं ऑनलाइन प्रोड्यूसर बनना चाहता हूँ । कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें ।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में परदे पर कम, परदे के पीछे ज्यादा रोजगार के अवसर मौजूद हैं और इनमें ऑनलाइन प्रोड्यूसर का काम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। कैमरामैन, साउंड रिकॉर्डर, असिस्टेंट प्रोड्यूसर, ग्राफिक्स आर्टिस्ट आदि के कार्यों का समन्वय करने वाले को ऑनलाइन प्रोड्यूसर कहा जाता है। ऑनलाइन प्रोड्यूसर का कोर्स करने के लिए स्नातक होना जरूरी है। ऑनलाइन प्रोडक्शन का कोर्स करने के बाद कई प्रायवेट टीवी चैनलों में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में इंटर्नशिप भी कराई जाती है, जहाँ आप प्रोडक्शन की बारीकियाँ सीख सकते हैं। कोर्स पूर्ण करने के बाद सरकारी एवं प्रायवेट चैनलों में रोजगार की उजली संभावनाएँ हैं। यह कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे। वेबसाइट www.ftiindia.com जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई। वेबसाइट www.xaviercomm.org. श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान