मैं कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजिस्ट बनना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। 

कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजिस्ट को कार्डियक केयर टेक्नीशियन भी कहा जाता है। वे युवा जो मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं वे यह कोर्स कर सकते हैं। कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजिस्ट अस्पताल में मरीजों के दिल और रक्त वाहिकाओं के रोगों के निदान और उपचार के द्वारा डॉक्टर/सर्जन की सहायता करता है। कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजिस्ट मेडिकल प्रोफेशनल्स की तरह काम करते हैं तथा मशीनों के डायग्नोसिस तथा मरीजों के हदय की देखभाल का कार्य करते हैं। बारहवीं विज्ञान समूह से उत्तीर्ण विद्यार्थी बीएससी इन कार्डियक केयर टेक्नोलॉजी कोर्स करके इस क्षेत्र में चमकीला करियर बना सकते हैं। वेतन की बात करें तो शुरुआती तौर पर एक कार्डियक केयर टेक्नीशियन मासिक 20 से 25 हजार रुपए तक कमा सकता है। अनुभव के आधार पर वेतन बढ़ता जाता है। यह कोर्स निम्न संस्थानों में उपलब्ध है- इंडियन मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, जालंधर, पंजाब। दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली। महर्षि मर्केंडेश्वरी यूनिवर्सिटी, अम्बाला। शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑप पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान