मैं कार्बनिक रसायन में एम.एससी. करना चाहती हूँ। इस क्षेत्र में एम.एससी. करने के उपरांत रोजगार की कैसी संभावनाएँ हैं ?

आपके लिए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं। एक रसायन शास्त्री के रूप में आप अपना कॅरियर शोध प्रबंधन और विपणन के क्षेत्र में बना सकती हैं। प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा और जैव प्रौद्योगिकी जैसे कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहाँ कार्बनिक रसायन के विशेषज्ञों की भारी माँग है। इसके अलावा रक्षा विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, केंद्रीय विज्ञान शोध प्रयोगशाला, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मौसम विभाग तथा औषधि विनिर्माण प्रयोगशालाओं में कार्बनिक रसायनविदों को रखा जाता है। निजी क्षेत्र में दवा, पेंट, टायर व अन्य रासायनिक क्रियाओं से जुड़ी प्रयोगशालाओं में बतौर केमिस्ट नियुक्ति की जाती है। बीएड,एमएड व पीएचडी आदि के उपरांत शिक्षक व प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आदि बना जा सकता है। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, विक्रय प्रतिनिधि आदि पदों पर दवा व पेंट कंपनियाँ रसायनविदों को ऊँचे वेतनमान पर रखती हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान