मैं जादूगर बनना चाहता हूँ तथा इस क्षेत्र में अच्छा नाम एवं पैसा कमाना चाहता हूँ। कृपया मुझे बताएँ कि जादूगर कैसे बना जा सकता है ?

संपूर्ण विश्व में कई जादूगरों ने न केवल शानदार पहचान बनाई है बल्कि बहुत दौलत और शोहरत भी कमाई है। यह क्षेत्र सदा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। आप इसे एक शानदार कॅरियर के रूप में भी अपना सकते हैं। इसके लिए किसी फार्मल डिग्री की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए आप इस क्षेत्र से जुड़े संस्थानों से मार्गदर्शन ले सकते हैं। जैसे कोलकाता का द मैजिक इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया। इसे विश्वविख्यात जादूगर पी.सी. सरकार जूनियर ने स्थापित किया है। यह संस्थान युवाओं को वैज्ञानिक विधियों से जादू सिखाता है और उन्हें रोजगार के उजले अवसर भी देता है। इस संस्थान का पता है- पीसी सरकार यंग, 12/3ए जमीर लेन, कोलकाता-19 विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.magicianpcsorkaryong.com पर लॉग ऑन करें।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika February 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान