मैं नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाकर मानव सेवा का कार्य करना चाहती हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

युवतियों के लिए नर्सिंग एक बहुत ही अच्छा करियर विकल्प है। गौरतलब है कि नर्सिंग पाठ्यक्रम को तीन भागों में विभाजित किया गया है। प्राथमिक स्तर पर ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम), द्वितीय स्तर पर जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी(जीएनएम) तथा अंत में बीएससी नर्सिंग। इनमें से एएनएम कोर्स में प्रवेश के लिए 10वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जीएनएम पाठ्यक्रम 12वीं के बाद किया जा सकता है। इसमें भी 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ नर्सिंग कॉलेज केवल जीव विज्ञान विषय की छात्राओं को ही इस कोर्स में दाखिला देते हैं, जबकि कुछ कॉलेज इसमें थोडी छूट देते हुए कला एवं वाणिज्य से संबद्ध छात्राओं को भी दाखिला देते हैं। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम हेतु 12वीं जीव विज्ञान समूह से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश सामान्यत: प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलता है। चार वर्ष का यह कोर्स पूरा होने पर स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्ति के अवसर मिलते हैं। नर्सिंग से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित करने वाले प्रदेश के कुछ प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंदौर। कस्तूरबा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भोपाल। सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस, जबलपुर।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान