मैं नेचुरोपैथी के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूँ। कृपया जानकारी प्रदान करें।

नेचुरोपैथी एक समृद्ध और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली है, जिसका कोई अतिरिक्त कुप्रभाव नहीं पड़ता। नेचुरोपैथी में व्यक्ति की आंतरिक प्रतिरोधक क्षमता का प्राकृतिक ढंग से विकास किया जाता है, ताकि सिंथेटिक ड्रग्स बिना व्यक्ति का इलाज संभव हो जाए। इसको कॅरियर के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए व्यक्ति के पास मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की आवश्यकता होती है। नेचुरोपैथी कोर्स करने के लिए 12वीं कक्षा जीव विज्ञान समूह से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। नेचुरोपैथी का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- गाँधी नेचर केयर कॉलेज, बेगमगंज, हैदराबाद। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंडियन मेडिसिन नेचर केयर एंड योगा कॉलेज, मैसूर। गाँधी नेशनल एकेडमी ऑफ नेचुरोपैथी, 15 राजघाट कॉलोनी, नई दिल्ली। जेएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस, एल्कहिल रोड, ऊटी।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान