मैं पपेटियर बनना चाहती हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

पपेट (कठपुतली) का खेल दिखाने वाले को पपेटियर कहते हैं । वर्तमान में पपेट शो टेलीविजन एवं फिल्मों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं जैसे एनडीटीवी का पपेट शो गुस्ताखी माफ तथा स्टार वन के लाफ्टर शो का रेंचो आदि। पपेटियर बनने के लिए किसी फार्मल डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। मिमिक्री, स्कल्पचर, ड्रामा और डांस आदि में रुचि रखने वाले कठपुतली कला को कुछ ही महीनों में आसानी से सीख सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान ऊँगली, कलाई और हाथों का संचालन, कठपुतली की आवाज निकालना, पपेट को टेक कैसे लगाया जाए (प्रॉप्स) और पपेट बनाना आदि सिखाया जाता है। पपेट कला सिखाने वाले प्रमुख संस्थान हैं- यूनियन इंटरनेशनल डी ला मेरियनेट (यूनिमा), कोलकाता। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली। पपेट कला से संबंधित विस्तृत विवरण हेतु आप वेबसाइट www.puppetindia.com पर लॉग ऑन करें।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika February 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान