मैं बीएससी होमसाइंस से कर रही हूँ। मुझे होमसाइंस के किस क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करना चाहिए? मेरा रूझान फूड सर्विस में है। फूड सर्विस क्षेत्र में किस प्रकार का रोजगार मिलेगा ?

होमसाइंस में कई सब्जेक्ट हैं, जैसे न्यूट्रिशन, रिसोर्स मैनेजमेंट, ह्यूमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, फूड सर्विस आदि। आप अपनी रुचि के अनुसार कोई भी क्षेत्र चुन सकती हैं। यदि आपका रुझान फूड सर्विस में है तो न्यूट्रिशन और डायटीशियन में स्पेशलाइजेशन करना आपके लिए रोजगार की ²ष्टि से अच्छा रहेगा। इसके बाद आप हॉस्पिटल, लाइफस्टाइल क्लीनिक, डाइट कंसल्टेंट और होटल फूड इंडस्ट्री आदि में काम कर सकती हैं। इसके अलावा क्वालिटी कंट्रोल में रिसर्च एनालिस्ट, न्यूट्रिशन कंसल्टेंट, फूड एक्सपर्ट, स्पेशल फूड केटरर, हॉस्पिटल कंसल्टेंट,फिटनेस स्पेशलिस्ट आदि भी आप बन सकती हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान