मैं भव्य आयोजनों की व्यवस्था के क्षेत्र में चमकीला करियर बनाना चाहती हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

भव्य आयोजनों की व्यवस्था करना इवेंट मैनेजमेंट कहलाता है। इस प्रकार के आयोजनों की सफलता के पीछे जिन लोगों की कड़ी मेहनत होती है, वे इवेंट मैनेजर कहे जाते हैं। वर्तमान समय में इवेंट मैनेजमेंट जनसंचार के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए कॅरियर के रूप में सामने आ रहा है। इवेंट मैनेजमेंट के पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय के साथ बारहवीं उत्तीर्ण होना है, जबकि पीजी डिप्लोमा के लिए स्नातक होना जरूरी है। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद इस क्षेत्र में कई तरह के कार्यों के भरपूर अवसर उपलब्ध हैं । चाहें तो आप अपनी इवेंट कंपनी भी प्रारंभ कर सकते हैं। इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं को जनसंचार में लिया गया डिप्लोमा भी काम दिलाने में सहायक सिद्ध होता है। इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित पाठ्यक्रम निम्न संस्थानों में उपलब्ध हैं- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर। नेशनल स्कूल ऑफ इवेंट, इंदौर। यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, पुणे। सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पुणे ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान