मैं मानवाधिकार के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हूँ । कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

मानवाधिकार में अध्ययन करने के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है । इस विषय का अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को एन.जी.ओ., इंटरनेशनल कमिशन ऑफ ज्यूरिस्ट, रेडक्रॉस, डब्ल्यूएचओ आदि संस्थानों में काम करने के अवसर प्राप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त राजनीति विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय संबंध या विधि कॉलेजों में भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मानवाधिकार से संबंधित प्रमुख कोर्स एवं संस्थान इस प्रकार हैं- पी.जी. डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट लॉ, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली। डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट लॉ, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर। पी.जी. डिप्लोमा इन इंटरनेशनल ह्यूमिनिटरिज लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, पुणे। सर्टिफिकेट कोर्स इन ह्यूमन राइट, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई, मुंबई।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान