मैं मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया जानकारी प्रदान करें।

जिस प्रकार मोबाइल गेम्स की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, उसी रफ्तार से यह उद्योग भी फल-फूल रहा है और तरह-तरह के मोबाइल गेम्स विकसित हो रहे हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की माँग बहुत तेजी से बढ़ रही है। मोबाइल गेमिंग एनीमेशन क्षेत्र की नवीनतम शाखा है। इस क्षेत्र में कदम रखने से पहले गेमिंग के बारे में जानकारी लेना अत्यंत आवश्यक है। रचनात्मक अभिरुचि के अलावा मोबाइल गेम खेलने का शौक भी होना चाहिए। इससे संबंधित सभी संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए स्नातक होना जरूरी है। इसके लिए अधिकांश संस्थानों में एक वर्षीय कोर्स उपलब्ध है। वर्तमान में भारतीय मोबाइल गेमिंग उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न कंपनियों को लगभग बीस हजार गेमिंग प्रोफेशनल्स की जरूरत है। इस क्षेत्र में लगभग 30 से 75 हजार रुपए की प्रतिमाह कमाई आसानी से हो सकती है। इसके अतिरिक्त स्वयं ही मोबाइल गेम बनाकर भी अपनी मार्केट वैल्यू बढ़ाई जा सकती है। आप इंडस्ट्री में गेम ऑनर, गेम प्रोग्रामर, गेम डेवलपर आदि के रूप में काम कर सकते हैं। मोबाइल गेमिंग का कोर्स कराने वाले देश के प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पाल्दी, अहमदाबाद। सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया, मोहाली, चंडीगढ़। माया एकेडमी ऑफ एडवांस सिनेमेटिक्स, नई दिल्ली।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान