मैं योग के क्षेत्र में उज्ज्वल कॅरियर बनाना चाहती हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें ।

गुरु-शिष्य परंपरा के जरिए योग सीखकर अनेक लोग आज शिखर पर हैं। अभ्यास के जरिए योग को सीखा जाता है। लेकिन योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षक बनने हेतु विधिवत प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के उपरांत योग में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम किया जा सकता है । योग में डिप्लोमा, बीएड, एमएड एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित है। योग के प्रमुख पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार। श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति। अमरावती विश्वविद्यालय, महाराष्टï्र। उत्कल विश्वविद्यालय, पुरी।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान